BREAKING CG NEWS

BHUPESH BAGHEL VS CM SAI: खदान पर खुली बहस का चैलेंज! भूपेश बघेल ने CM साय को दी चुनौती

Share this

BHUPESH BAGHEL VS CM SAI: Challenge for an open debate on the mine! Bhupesh Baghel challenges CM Sai.

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के मुद्दे पर हुई खुली बहस की चर्चा अभी चर्चा में बनी हुई है. इसी बीच खदान के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ओपन डिबेट की चुनौती दे दी है.

भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जिस तरह रायपुर प्रेस क्लब में पंचायत मंत्री के साथ खुली बहस हुई, उसी तरह मुख्यमंत्री के साथ भी वे खुली बहस को तैयार हैं. मुख्यमंत्री डिबेट के लिए मीडिया के सामने आ जाए. वहीं भूपेश बघेल के चैलेंज को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बयान देकर स्थिति स्पष्ट कर दिया है।

भूपेश बघेल ने खुली बहस की चुनौती खदान के मुद्दे पर दी है. मुख्यमंत्री के पास खनन मंत्रालय भी है और प्रदेश में खनन, खदान एक बड़ा जन मुद्दा है. इस मुद्दे पर साय सरकार ने क्या काम किया है, क्या नहीं वो खुलकर मीडिया के सामने रख दें. वे इस विषय पर ओपन डिबेट के लिए तैयार हैं.

जानिए सीएम ने क्या कहा?

खदान के मुद्दे पर भूपेश बघेल के चैलेंज को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि इस विषय में सरकार की तरफ से जो भी फैक्ट है, जनता के सामने आ रहा है.

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *