अफताब आलम
बलरामपुर/ बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा 21 जून से 05 जुलाई 2022 तक आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला चिकित्सालय बलरामपुर में गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शून्य से 05 वर्ष के बच्चों में डायरिया से होने वाले मृत्यु के रोकथाम के उद्देश्य, पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार, हाथ धोने की विधि के साथ ही ओ.आर.एस., जिंक बनाने की विधि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आम नागरिकों को ओ.आर.एस.जिंक का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला टीकाकरण अधिकारी, आर.एम.ओ, खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित आम नागरिक उपस्थित थे।
जिले में 21 जून से 05 जुलाई तक गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम का किया जा रहा है आयोजन
![](https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2022/06/Screenshot_20220622_200550.jpg)