प्रांतीय वॉच

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग शिविर का शुभारंभ

दुर्ग. दुर्ग के नगपुरा में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग शिविर का शुभारंभ हुआ। जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय मुख्य रूप से उपस्थित हुये। इस शिविर के माध्यम से उन्होंने जिला कार्यकर्ताओं एवं पार्टी की गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली साथ ही आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया

इस प्रशिक्षण वर्ग में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य सांसद पूर्व सांसद विधायक पूर्व विधायक मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी जिला पंचायत सदस्य जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष समस्त पार्षद गण मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल कोषाध्यक्ष एवं मंडल के दो प्रमुख कार्यकर्ता, तथा मोर्चा के जिला अध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों को शामिल किया गया था। जहाँ उपस्थित हुये पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने आगामी वर्षो में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। साथ ही चुनाव के मद्देनजर रणनीति बनाई।

इस प्रशिक्षण शिविर को लेकर पार्टी के नेताओ में भी उत्साह देखने को मिला। भाजपा का यह प्रशिक्षण शिविर तीन दिनों तक चलेगा। शिविर के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंग भी पहुँचकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे। पहले दिन के शिविर के समापन अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मीडिया द्वारा पूछे गये अग्निपथ स्कीम को लेकर कहा कि विपक्ष अच्छे काम को लेकर हमेशा से विरोध करता आ रहा है। क्योकि उन्हें भय रहता है, की भाजपा और मोदी जी यदि स्थापित हो गये। तो विपक्ष की दुकानदारी बंद हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *