main story

Uttarakhand Champawat By-Election : पुष्कर सिंह धामी 55 हजार वोटों से बड़ी जीत, कांग्रेस को मिली करारी हार

Uttarakhand Champawat By-Election : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के निर्मल गहतोड़ी को 55025 वोटों से मात दी है। बता दें कि बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें बीजेपी को जीत मिली थी।

 

हालांकि, धामी खुद खटीमा से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाया। ऐसे में अब वे चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव में मैदान में उतरे थे। इस सीट पर 31 मई को वोटिंग हुई थी। कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल गहतोड़ी को सिर्फ 3233 वोट मिले हैं। सीएम धामी के लिए पिछले महीने चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चंपावत सीट पर उपचुनाव हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *