पॉलिटिकल वॉच

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा

किसान आंदोलन 15 अप्रैल,आंदोलनकारी किसान मोर्चा,
Share this

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन, ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग, हांडीपारा रायपुर (छ.ग.)

किसान आंदोलन 15 अप्रैल को अर्धशतक 50 वें दिन पर पहुँचेगा,50 वें दिन तुमगांव शहर में हजारों किसान जुटेंगे, राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे,दाऊ जी. पी. चंद्राकर, जागेश्वर प्रसाद, इंजी. अशोक ताम्रकर, लालराम वर्मा, चेतन देवांगन, महेंद्र कौशिक, छन्नू साहू,श्रीधर चंद्राकर सहित दर्जनों नेता संबोधित करेंगे-किसान मोर्चा.

रायपुर | 11 अप्रैल 22 | हाईवे में स्थित गांव खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह के कृषि भूमि,वन भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट निर्माण करने की कार्यवाही में संलग्न है।जबकि प्लांट लगाने के लिए संबंधित विभागों से आज तारीख तय कोई एन.ओ.सी.नहीं लिया गया है।

इसके विरोध में अंचल के 16 गांवों के किसान,जवान और महिलाएं विगत 25 फरवरी से सैकड़ों की संख्या में छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आंदोलनरत हैं। आज अखण्ड धरना सत्याग्रह के 46 वें दिन का नेतृत्व नंदकिशोर यादव, बिषरू सिन्हा, दीपकदास मानिकपुरी, नंदलाल सिन्हा,अमरदास टंडन, छन्नू साहू आदि ने किया।

आज के धरना सत्याग्रह सभा को उदयराम चंद्राकर (कौंवाझर) छन्नू साहू (महासमुंद) नंदकिशोर यादव,सुधुराम पटेल, थानुराम सिन्हा,दशरथ सिन्हा,रामबाई सिन्हा, जेनिस बाई सतनामी ( खैरझिटी) आदि ने संबोधित किया।धरना सत्याग्रह सभा को संबोधित करते हुए छन्नू साहू ने कहा कि करणी कृपा प्लांट के मालिक द्वारा कोई भी दस्तावेज के बिना कारखाना खोलना तो दूर किसानों की जमीन ही छोड़ना पड़ेगा।

धरना सत्याग्रह के प्रभारी नंदकिशोर यादव ने कहा कि जिस प्रकार से बिना दस्तावेज के कारखाना नहीं खोल सकता,उसी प्रकार से आदिवासियों की जमीन,वन विभाग की जमीन और गरीबों के काबिल कास्त को भी नहीं खरीद सकता।धरना सत्याग्रह को अमरदास टंडन, दीपक मानिकपुरी, नंदलाल सिन्हा, सुधुराम पटेल, नाथूराम सिन्हा, दशरथ सिन्हा आदि ने भी संबोधित किया।

अशोक कश्यप
कार्यालय सचिव

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *