प्रांतीय वॉच

दो लोगों ने की आत्महत्या, एक ने पत्नी के झगड़े से, तो दूसरे मानसिक रूप से बीमार युवक ने लगा ली फांसी

Share this

कोरबा। जिले में 2 लोगों ने आत्महत्या (suicide) कर ली है। दोनों ही घटनाएं अलग-अलग इलाके में हुई हैं। पहले मामले में युवक का झगड़ा पत्नी से हुआ था। इसके बाद अगले दिन उसके फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। वहीं दूसरे मामले में मानसिक रूप से बीमार युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी (suicide by hanging) की है। दोनों ही मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी (Housing Board Colony) क्षेत्र में रहने वाला संजय विश्वकर्मा (Sanjay Vishwakarma) (35) ठेकेदारी का काम करता था। शनिवार रात को पूजा पाठ का सामान लाने को लेकर संजय का उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद अगले दिन रविवार सुबह फांसी के फंदे से लटकी हुई उसकी लाश मिली है। अगले दिन उसकी पत्नी ने ही उसका शव देखा था। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी थी।

वहीं रविवार रात को मानसिक रूप से बीमार (Mentally ill) युवक ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि मुड़ापार बस्ती (Mudapar Basti) में रहने वाली रजनीश चौहान(26) का 2 साल पहले एक्सीडेंट हुआ था। जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी वजह से वह घर में ही रहता था। इस बीच रविवार रात को जब घर के सभी लोग सो गए तो उसने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। अगले दिन सोमवार सुबह उसकी लाश घरवालों को मिली है। पुलिस ने दोनों मामले में ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *