प्रांतीय वॉच

आज फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, दो हफ्तों में 12वी बार आया उछाल, जानिए छत्तीसगढ़ में क्या है नए रेट

Share this

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आज फिर बढ़ गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की आज की कीमत जारी कर दी है. पिछले 14 दिनों में आज 12वीं बार ईंधन की कीमत में इजाफा किया गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत में आज 40-40 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

इसी के साथ आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम बढ़कर 103.81 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं डीजल के दाम बढ़कर 95.07 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव भले ही 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है लेकिन, भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।

 

छत्तीसगढ़ मे पेट्रोल डीज़ल के दाम

छत्तीसगढ़ में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव हुआ है। आज दुर्ग में पेट्रोल के दाम 110.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 101.47 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं बस्तर में आज पेट्रोल 112.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.97 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। यहां के जशपुर में आज पेट्रोल के दाम 111.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 102.61 रुपये प्रति लीटर है। रायपुर की बात करें तो यहां आज पेट्रोल के रेट 109.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 101.18 रुपये प्रति लीटर है।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *