Suresh Vishwakarma and his entire artist team honored at Chhattisgarh Rajyotsava
बिलाईगढ़( धनेश यादव बिलाईगढ़ मो 9098386811) : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आयोजन जिले में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया जा रहा है। राज्योत्सव के शुभारंभ के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं।
राज्योत्सव में नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिल रही है। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है।
इसी कड़ी में बिलाईगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकार श्री सुरेश कुमार विश्वकर्मा की छत्तीसगढ़ी लोककला मंच मोर धरती दाई के अंचरा की पूरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति देकर आयोजन में चार चांद लगा दिए। कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति एवं परंपरा को अपनी मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत कर दिया। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ महतारी की महिमा पर आधारित गीत की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम में कलाकारों की उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुति से प्रभावित होकर जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू श्री सुरेश कुमार विश्वकर्मा सहित उनकी पूरी कलाकार टीम मदन लाल सतनामी तबला ढोलक, जनीराम कमल तबला वादक, बहारता राम विश्वकर्मा, सुखराम विश्वकर्मा, युवराज कुमार टंडन हरमुनियम,तुलसी साहू पैड वादक , दिलीप तेंदुलकर आर्गन प्लेयर रंगीला केवट बेंजो वादक
इन सभी को सम्मानित
करते हुए प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर किया। इस सम्मान से कलाकारों का उत्साह बढ़ा।
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के माध्यम से जिले की लोककला, संस्कृति एवं कलाकारों को मंच मिलने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कलाकारों की इस उपलब्धि से बिलाईगढ़ क्षेत्र का गौरव भी बढ़ा है।

