BREAKING CG NEWS

बिलाईगढ़ में प्रत्येक सोमवार लगेगा जनदर्शन, अधिकारी सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं

Share this

Public darshan will be held every Monday in Bilaigarh, officials will listen to the problems of common citizens

बिलाईगढ़ (धनेश यादव बिलाईगढ़ मो 9098386811) :  आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण तथा प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय बिलाईगढ़ में प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

 

इस संबंध में कलेक्टर महोदया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जारी पत्र क्रमांक 36591, दिनांक 29 अक्टूबर 2026 के निर्देशानुसार जनदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं विकासखंड स्तरीय सभी विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12 बजे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय बिलाईगढ़ में किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

 

प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित विभागों के माध्यम से तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इस पहल से आम लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। साथ ही प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा।

 

प्रशासन ने क्षेत्र के आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत करें, ताकि उनका समयबद्ध निराकरण किया जा सके।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *