प्रांतीय वॉच

प्रदेश में अचानक बदला मौसम का मिज़ाज , भीषण गर्मी से मिली राहत

Share this

Chhattisgarh Weather :छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) में मार्च महीने तेज गर्मी(hot summer) शुरू हो गई है। अप्रैल महीना (April month)लगते ही तापमान 43 डिग्री पहुंच गया है। इस चिलचिलाती धूप (scorching sun)में राहगीर दोपहर में घरों से निकलने के लिए बच रहे है। ऐसी बीच एक बार फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। तेज गर्मी के बीच अचानक आसमान में छाए काले बादल बरस गए। वहीं झमाझम बारिश(drizzle rain) से केशकाल (keshakaal) में तापमान में गिरावट हुई है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

बदले मौसम का दिखा असर

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बदले मौसम का असर दिख सकता है। वहीं अन्य जगहों में मौसम में किसी तरह बदलाव के असार नहीं है। बात दें मौसम में आए बदलाव से केशकाल नगर में आधे घंटे झमाझम बारिश हुई। वहीं बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से मौसम ठंडा हो गया।

राजधानी में पड़ रही कड़ाके की गर्मी

राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मुंगेली जिले में तापमान 42 के पार हो गया है। मौसम विभाग ने यहां लू का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज

रायुपर मौसम​ विभाग की माने तो प्रदेश के मौसम में अभी किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं है। हालांकि एक दो जगहों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इधर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत अन्य जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी हुआ है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *