रायपुर। बैकुंठपुर नगर पालिका में सभापति के लिए हुए आज चुनाव में कांग्रेस की ओर से क्रास वोटिंग करने वाले दो कांग्रेस पार्षद मुसर्रत जहां और अहमदुल्ला फिरोज को पार्टी से छह साल के निष्कासित कर दिया गया है।
हालांकि कांग्रेस के आशीष यादव भाजपा के भानू पाल को हराकर उपाध्यक्ष बन गए हैं लेकिन बहुमत के बाद उक्त दो पार्षदों के द्वारा किए गए क्रास वोटिंग के चलते अध्यक्ष पद से कांग्रेस को हाथ धोना पड़ गया। जिला ईकाई से मिली शिकायत को पीसीसी ने काफी गंभीरता से लिया और तत्काल में निष्कासन का आदेश जारी हो गया।
कांग्रेस के दो पार्षद निष्कासित…क्रास वोटिंग करने का आरोप

