प्रांतीय वॉच

पैराडाइज स्कूल में नववर्ष की शुरूआत योग ध्यान एवं मार्शल आर्टस से

Share this

 

कांकेर(अब्दुल रिजवी)-पैराडाइज स्कूल के बच्चों द्वारा नववर्ष की स्वागत योग ध्यान मार्शल आर्टस के साथ-साथ अध्ययन अध्यापन द्वारा हुई इस अवसर पर बच्चों के लिये योग ध्यान एवं मार्शल आर्ट के अभ्यास के साथ-साथ ड्राइंग, डिसप्ले बोर्ड डेकोरेशन एवं खेलकूद का आयोजन किया गया। बच्चों ने सभी कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक भाग लिया। ध्यान का अभ्यास ओउम् का उच्चारण करते हुये कराया गया। बच्चों द्वारा योग ध्यान करते हुये विश्व स्वास्थ्य समानता एवं विश्व बंधुत्व की कामना की गई। बच्चों में नववर्ष के अवसर पर अपने मित्रों एवं सहपाठियों को बधाई दी और अपने शिक्षकों को भी अभिवादन किया। अपने जीवन के विश्व कल्याण के लिये समर्पित करने की शपथ लेते हुये अपने देश का नाम पूरे विश्व में रौशन करने की प्रेरणा ली। शिवम ठाकुर द्वारा आत्म रक्षा के लिये मार्शल आर्टस अभ्यास करवाया गया।
इस अवसर पर वेदांत, सोहेब, तनुश्री, असफिया, आस्था, इरफान, नाजिया, आर्यन, रिक्कु, तायबा, अंतरा, रोशनी, फिरदोश, अंजली, रोहन, मिनाल, बंदना, भार्गवी, सक्षम, हर्षिता, शिवम, शशांक, राशि, प्राची, सेजल, वैदेही, सफीना, गुलेश्वरी, हिमांशु, चेष्टा, निष्ठा, मधुसुदन, सोमी चावला, भावेश, आलिया बानो, जैनब, संजना, सरिता, सेजल, दिव्यांश, रूपेन्द्र, पूर्णजीत, अर्षिता, पल्लवी आदि बच्चों द्वारा नववर्ष, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय एकता, सर्वधर्म सम्भाव थीम पर ड्राईंग, आर्ट एण्ड क्राफ्ट एवं डिसप्ले बोर्ड डेकोरेशन किया गया। नववर्ष के इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों को सम्पन्न कराने में प्राचार्य रश्मि रजक, एडमिनिस्टेटर हरि गुलुगिरि मैनेजर योगेश रजक एवं शिक्षक प्रीति झा, कर्णा दुर्गा, पवित्र बढ़ाई, रूबीखान, प्रखर गंजीर, सृष्टि शर्मा, अवतार सिंग, दीपांजली गोगोई, हर्षित मण्डल, जया मिश्रा, योगेश्वरी बघेल, रोशन साहू, दिव्यानंद केसरी, दीपा व्यास, स्वाति गुप्ता, वर्षा रमानी, ममता रावल, शांतवनी सेनापति, शबाना परवीन, पी. मर्सी, सबीहा परवीन, मेघा सेवा, तीरथ साहू, रचना शर्मा, रितु शर्मा, अंकिता इक्का, प्रीति शर्मा, हिमायनी रजक, कृष्णापद, द्रोण निर्मलकर आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *