मांगे पूरी नहीं हुई तो 14 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन बूढ़ा तालाब रायपुर में करने का लिया निर्णय
आफताब आलम / बलरामपुर/ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर बलरामपुर ब्लॉक के सभी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक (एलबी) ने अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर को ज्ञापन सौपते हुए आज से ब्लाक स्तर पर दो दिवसीय हड़ताल पर बैैैठ गए है |
विदित हो कि सहायक शिक्षक एलबी ने अपनी एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति को लेकर जो कमेटी बनी है वह नियत समय पर रिपोर्ट नहीं दे पाए जिसके कारण 5 दिसंबर 2021 को कलेक्टर गार्डन रायपुर में फेडरेशन द्वारा महा बैठक कर सहायक शिक्षक के प्रतिनिधियों द्वारा महा निर्णय लेकर 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाने का निर्णय लिया गया था जिसके तारतम्य में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर बलरामपुर ब्लाक में भी कार्यरत प्राथमिक स्कूल के समस्त सहायक शिक्षक आज 11 दिसंबर को ब्लॉक स्तर में हड़ताल पर बैठे थे जिससे आज नौनिहाल स्कूली बच्चों का शिक्षा दीक्षा नहीं हो सका साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा कोविड-19 वेक्सिनेशन महा अभियान चलाया जा रहा था उस महा अभियान में भी शत-प्रतिशत शिक्षक उपस्थित नहीं हो सके जिससे बलरामपुर ब्लाक में कोविड 19 वेक्सिनेशन महा अभियान भी प्रभावित हुआ है
समय रहते राज्य शासन को इन स्कूली शिक्षकों के मांग को मानते हुए नौनिहाल बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर अविलंब रोक लगाने की कोशिश की जानी चाहिए ताकि नौनिहाल बच्चों का शिक्षा दीक्षा प्रभावित ना हो सके |
इस हड़ताल में बलरामपुर ब्लॉक के शिक्षक फेडरेशन अध्यक्ष छत्रधारी सिंह,ब्लाक उपाध्यक्ष सुशील एक्का,ब्लाक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रामा पटेल,ब्लाक सचिव प्रदीप यादव,ब्लाक मीडिया प्रभारी उमा सोनवानी,कमल किशोर मांझी,देवचंद सिंह, चालीस संकुलो के स्कूल अध्यक्ष ,सदस्य कुश कुमार, मीनल सिंह, अखिलेश यादव,सुरेश सिंह,सतीश सिंह, शिव पुजन पाल, गुलशन खातून सहित सैकड़ों शिक्षक एलबी उपस्थित थे |

