देश दुनिया वॉच

भारत की अर्थव्यव्स्था में सुधार, वित्त मंत्रालय ने समीक्षा रिपोर्ट में कहा – दूसरी तिमाही में महामारी से पहले के स्तर पर उत्पादन

Share this

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने नवंबर के लिए अपनी मासिक आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में दी है। जिसमें कहा गया है किवित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में भारत की रियल GDP सालाना आधार पर 8.4 फीसदी की दर से बढ़ी है। साथ ही वित्त वर्ष 2020 की समान तिमाही में महामारी से पहले के आउटपुट की 100 फीसदी रिकवरी हो गई है।

वित्त मंत्रालय ने रिपोर्ट में आगे कहा कि भारत उन कुछ देशों में शामिल है, जिनकी कोविड-19 (वित्त वर्ष 2021 की तीसरी, चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2022 की पहली, दूसरी तिमाही) की चार लगातार तिमाहियों में ग्रोथ देखी गई है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को दिखाता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि डिमांड के मोर्चे पर, निर्यात और निवेश मैक्रो कारक हैं, जो महामारी पूर्व के स्तर से क्रमश: 17 फीसदी और 1.5 फीसदी बढ़े हैं. इसके साथ निजी खपत में भी रिकवरी देखी गई है. यह पहली तिमाही के 88 फीसदी से बढ़कर दूसरी तिमाही में 88 फीसदी पर पहुंच गई है. और यह उभरती मैक्रो ग्रोथ का कारण बन गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *