नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के बैंक खातेदारों को आज एक बड़ी राहत दे दी है। किसी बैंक के डूबने पर खातेदारों को अब 5 लाख रुपए तक डूबत की चिंता से मुक्त कर दिया है। इससे पहले यह राशि महज 50 रुपए ही थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बढ़ाकर 1 लाख किया था, लेकिन अब सिक्योरिटी सीमा 5 लाख कर दी गई है।देश की आजादी के 75 वर्ष होने वाले हैं। बीते 6 दशक तक भारत के लोगों को बैंक डिपॉजिट पर केवल 50 हजार रुपए वापसी की गारंटी हुआ करती थीं, चाहे डिपॉजिट रकम 60 करोड़ ही क्यों ना हो। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों की मेहनत को समझते हुए अब गारंटी सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया है।इससे पहले देश के लाखों लोगों को बैंक डूबने की स्थिति में 13 सौ करोड़ रुपए चुकाया गया है, इसके बावजूद ऐसे 3 लाख लोग अब भी कतारबद्ध हैं, जिन्हें रकम वापसी करने का जिम्मा मोदी सरकार ने उठाया है। पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि अधिकतम 90 दिनों के भीतर खाताधारकों को उनकी डूबत का पैसा लौटा दिया जाएगा, जिसके लिए आरबीआई को भी दिशानिर्देश दे दिए गए हैं।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत सरकार विश्वास की सीमा को रेखांकित करना चाहती है। ताकि देश की जनता को नुकसान ना उठाना पड़े। प्रधानमंत्री मोदी के इस संबोधन का ध्येय यही है कि लोग अपने कैपिटल का विकेंद्रीकरण करें, ताकि बैंक डूबने की स्थिति में देश के लोगों को नुकसान की गुंजाइश कम से कम हो सके।
BIG BREAKING : प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाई बैंक गारंटी, अब 5 लाख रुपए तक रहेंगे सुरक्षित, वापसी की गारंटी

