प्रांतीय वॉच

लियाफी चिरमिरी इकाई के अध्यक्ष बने राजीव तिवारी , लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन (लियाफी) की चिरमिरी इकाई का चुनाव शहडोल मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ सम्पन्न

Share this

चिरमिरी (भरत मिश्रा ) | लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया शाखा चिरमिरी की कार्यकारिणी का गठन बीते शनिवार को किया गया | लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया 2924/2000 शहडोल मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में लियाफी चिरमिरी इकाई का सर्वसम्मिति से चुनाव संपन्न हुआ जिसमें प्रमुख रुप से शहडोल मंडल व मध्य क्षेत्र भोपाल के पदाधिकारी सुनील निगम उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र भोपाल, डॉक्टर. डी. कुंदनानी संरक्षक शहडोल मंडल अरुण जैन अध्यक्ष शहडोल मंडल, डी. पी. राय सचिव शहडोल मंडल, सत्येंद्र पाठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष शहडोल मंडल, विनोद गुप्ता उपाध्यक्ष शहडोल मंडल की गरिमामय उपस्थिति में चिरमिरी लियाफी 2924/2000 की इकाई का चुनाव संपन्न हुआ । जिसमें सर्वसम्मति से राजीव तिवारी को अध्यक्ष, रीत जैन को सचिव, जैकी प्रसाद गुप्ता को कोषाध्यक्ष एवं संजय कुमार सिंह को शहडोल मंडल में उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया एवं अध्यक्ष राजीव तिवारी द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकरण एवं श्रीमती अन्नू अनिल सिंह उपाध्यक्ष, के. पी. जायसवाल एवं सतेंद्र कुमार उप कोषाध्यक्ष, मो. समीर अंसारी संगठन सचिव, ज्ञान सिंह, नवीन साहा, इंद्रभान सिंह सह सचिव मंगल एक्का को चुना गया |

लियाफी 2924/2000 शहडोल मंडल व मध्य छेत्र भोपाल से आये सभी पदाधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित चिरमिरी लियाफी इकाई व मंडल के पदाधिकारियों को नई जवाबदारी की ढेर सारी बधाई दी और आगे संगठन का बहुत ही अच्छा काम करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की|

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *