पुलस्त शर्मा/मैनपुर : ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर में संचालित आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र छात्राओं ने रायपुर संभाग में चयनित होकर राज्य में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे इस संबंध में खेल प्रभारी संतोष पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के महत्वपूर्ण योजना अंतर्गत ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी बच्चे आगे बढ़े इस को ध्यान में रखकर प्रत्येक जिला मुख्यालय में खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया जहां गरियाबंद जिला मुख्यालय में जिला के समस्त विकासखंड के विद्यार्थी माध्यमिक स्तर के विद्यार्थी व हाईस्कूल स्तर के विद्यार्थी खेल में सम्मिलित होकर अपना प्रतिभा दिखाएं वही आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मैनपुर के 5 बच्चों का संभाग में चयन हुआ है कुमारी युक्ति प्रभा शतरंज , खुशांत पटेल शतरंज , पल्लवी गुप्ता बैडमिंटन , हिमांशी दौड़ चांदनी खो खो इस प्रकार से यह 5 बच्चे राज्य में अपनी जौहर दिखाएंगे चयनित छात्र छात्राओं को प्राचार्य अनीश फातिमा माध्यमिक शाला के प्रभारी रामेश्वरी ध्रुव प्राथमिक शाला के प्रभारी संतोष पटेल एवं गणेश बघेल श्रीमती सुषमा दास अखिल कुमार चेलक राधा रोशन साहू परिमल यादव रामकुमार तारक गीता यादव शैलेंद्र कुमार घृतलहरे मेनका काशी रोली शर्मा रुपेश यादव मायाराम के अलावा समस्त पालक शाला प्रबंधन समिति ने अध्यक्ष व समस्त सदस्यों ने ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी है
आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मैनपुर के 5 बच्चे राज्य में दिखाएंगे जोहर
![](https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2021/10/pulast-10.jpg)