कमलेश रजक/पलारी : बलौदा बाजार जिला के पलारी दौरे में आए प्रदेश के गृह मंत्री के सामने पुलिस प्रशासन के कार्यप्रणाली को लेकर मीडिया और पीड़ित लोगों के सवाल के बाद गृह मंत्री ने एसपी इंदिरा कल्याण को जिले की पुलिस व्यवस्था और खासकर पलारी थाना के संबंध में उचित कार्यवाही के निर्देश के बाद एसपी हरकत में आए और आदिवासी महिला के साथ मारपीट करने वाले पलारी थाना के पूर्व प्रभारी चमरा राम चंद्रा को हटाने का निर्देश के साथ ही उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश के बाद चंद्रा के स्थान पर बलौदा बाजार यातायात के प्रभारी प्रमोद सिंह को पलारी थाना का प्रभारी बनाया गया इसी तरह यातायात प्रभारी के रूप में सिमगा थाना में पदस्थ थानेदार नरेश चौहान को उनके स्थान पर यातायात प्रभारी तो वही सब इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम कुर्रे को सिमगा का नया प्रभारी बनाया गया जबकि दीनबंधु के को उसके स्थान पर भटगांव थाना प्रभारी बनाया गया है ज्ञात हो कि पिछले 1 महीने से पलारी थाना के थाना प्रभारी चंद्रा के खिलाफ आदिवासी महिला से मारपीट के बाद लगातार आदिवासी समाज पर पीड़ित महिला दोषी थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए एसपी एवम् स्थानीय जनप्रतिनिधियों से वह गुहार लगा चुके हैं एसपी ने घटना के तुरंत बाद चंद्रा को निलंबित कर दिया और जांच बैठा दी मगर जांच में हो रहे विलंब और चंद्रा के द्वारा गवाहों को धमकाने या प्रभावित करने कि शिकायत पीड़ित पक्षों ने पलारी रेस्ट हाउस में गृहमंत्री से किए जिस पर गृह मंत्री ने मामले की गंभीरता से लेते हुए एसपी बलोदा बाजार को तत्काल इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे जिस पर हरकत पर आए एसपी ने तत्काल चार थाना प्रभारियों के प्रभार बदले वही लोगों का कहना है कि गृह मंत्री से पुलिस प्रशासन के कमियों को बताया गया जिस पर गृह मंत्री ने उन्हें अपने बंगले पर आकर पूरी बात विस्तार से बताने की बात भी कहें क्योंकि गृहमंत्री सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पलारी आए हुए थे इस वजह से उन्होंने लोगों को ज्यादा समय नहीं दे पाए वही पत्रकारों के सवाल के जवाब पर इतना जरूर कहा कि कोई भी दोषी हो चाहे उनकी विभाग के कितना बड़ा भी अधिकारी क्यों ना हो उनके खिलाफ कार्यवाही करेंगे उन्होंने कहा की किसी भी सूरत में आम जनता जनप्रतिनिधि और पत्रकारों के साथ कोई भी अधिकारी दुर्व्यवहार नहीं कर सकता पुलिस जनता की सेवा के लिए है उनकी रक्षा के लिए है इस बात का पुलिस को ध्यान रखना होगा और शायद यही वजह है कि गृह मंत्री के जाते हैं एसपी ने तत्काल आदेश जारी कर दिया ।
गृहमंत्री के आदेश के बाद एसपी आए हरकत में प्रमोद सिंह पलारी नरेश चौहान यातायात प्रभारी, दीनबंधु भटगांव पुरुषोत्तम सिमगा प्रभारी बनाए गए

