रायपुर वॉच

जगदलपुर पहुंची केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह, कार्यकर्ताओं से कहा- बस्तर सहित छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा धर्मांतरण, इसे रोकने निष्ठा से करें काम

Share this

जगदलपुर : केंद्रीय जनजाति विकास राज्य मंत्री रेणुका सिंह इन दिनों बस्तर प्रवास पर हैं। बुधवार को जगदलपुर पहुंची रेणुका सिंह का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। रेणुका सिंह ने BJP कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। बैठक में उन्होंने कहा कि, बस्तर सहित छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण तेजी से हो रहा है। हमें धर्मांतरण को रोकना है। इसके साथ ही जिस तरह से धर्मांतरण को रोकने के लिए अब तक कार्यकर्ता अपनी लगन और निष्ठा से कार्य कर किए हैं। ठीक उसी तरह आगे और करते रहना है। प्रशासन ने केंद्रीय राज्य मंत्री को बस्तर के बाबू सेमरा में स्थापित ट्राई फूड पार्क दिखाया। जिसे देख रेणुका सिंह काफी खुश हुई। उन्होंने कहा कि, इससे बस्तर के वन उत्पादों को देश-दुनिया में पहचान मिलेगी। उन्होंने यहां ट्राई फूड पार्क की विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया। साथ ही सभाकक्ष में आयोजित बैठक में ट्राई फूड में संचालित कार्यों की समीक्षा की।

ट्राई फूड से आदिवासियों की आर्थिक स्थित में होगा सुधार- रेणुका
रेणुका सिंह ने कहा कि, ट्राई फूड आदिवासियों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का एक बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि, बस्तर में उपलब्ध उच्च गुणवत्ता के कई वनोपज प्राप्त होते हैं। इनमें महुआ, अमचूर, इमली आदि प्रमुख हैं। इसके साथ ही बस्तर में बड़े पैमाने पर काजू की पैदावार हो रही है। इन समस्त उत्पादों का यहां प्रसंस्करण किया जाएगा। इसके साथ ही यहां जामुन, आंवला, तिखुर जैसे कई अन्य वनोपज का भी प्रसंस्करण किए जाने से वनोपज संग्राहक आदिवासियों को अधिक लाभ प्राप्त होगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *