प्रांतीय वॉच

कोरिया जिले में अब तक 1031.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Share this
मनमोहन सिंह/बैकुंठपुर। भू अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहाँ बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 1.0 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 3.3 मि.मी. औसत वर्षा बैकुण्ठपुऱ तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 1031.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2021 से 07 अक्टूबर 2021 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 1096.1, सोनहत तहसील में 1081.3, मनेन्द्रगढ़ तहसील में 979.8, खड़गवां तहसील में 1061.7, चिरमिरी तहसील में 1195.6, भरतपुर तहसील में 1035.0 एवं केल्हारी तहसील में 769.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *