प्रांतीय वॉच

हायर सेकेण्डरी स्कूल पटौद में यातायात नियमों की जानकारी दिया गया

Share this

अक्कू रिजवी/कांकेर/पटौद। शा.उ.मा.वि पटौद मे यातायात जागरूकता अभियान के तहत कांकेर जिले के यातायात विभाग के अधिकारी, कर्मचारी श्री के. आर. रावत, महावीर प्रसाद मिश्र, वेदप्रकाश मण्डावी और दिव्या वट्टी द्वारा यातायात नियमों संबंधी जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई। संस्था की प्राचार्य उर्मिला गायकवाड, समस्त स्टॉफ एवं 250 विद्यार्थियों की उपस्थिति में सहायक उपनिरिक्षक के.आर. रावत द्वारा जिले में घटित शड़क दुर्धटना का विशलेषण करते हुए विस्तृत जानकारी दि गई। नशे कि हालत में वाहन नही चलाने, तीन सवारी नही चलने साथ ही पैदल चलने के नियम बताये गये, तथा शड़क दुर्धटनाओं को रोकने के उपाय संबंधी जानकारी दी गई। वाहन चलाने के लिए आवश्यक दस्तावेज, डाईविंग लाइसेंस, वाहन बीमा, पाल्युशन, आर.सी. बूक, बाईक चलाते समय हेलमेट पहनने एवं कार में सीट बेल्ट लगाने प्रोत्साहित करने संबंधी जानकारी दी गई। घायल व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल पहुचाने वालों को न्यायालय द्वारा छुट तथा शड़क संकेत के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता पुष्पांजलि ठाकुर द्वारा करते हुए भारी वाहनों द्वारा ओवर टेकिंग करने के नियम और फाईन की जानकारी चाही गई। संस्था में संचालित व्यवसायिक पाठ्यक्रम आटोमोबाइल विषय के लगभग 100 विद्यार्थियों ने इस यातायात जागरूकता कार्यक्रम का लाभ लेकर प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपना फिडबैक दिया। यातायात विभाग के कर्मचारियों द्वारा पुछे गये प्रश्नों के सही जवाब देने वाली एन.एस.एस की छात्रा कु अराधना कुलदीप को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में व्याख्याता डी.एस. निषाद द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *