प्रांतीय वॉच

भोथिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Share this

दिलहरण चंद्रा/जैजैपुर : जनपद पंचायत जैजैपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भोथिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई एवं विशेष ग्राम सभा का आयोजन रखा जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर श्रीफल तोड़कर राष्ट्रपिता महात्मा गाधी जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। ग्राम पंचायत भोथिया के सरपंच प्रतिनिधि ने बताया की 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और लाल बाहदुर शास्त्री जी का जयंती हर वर्ष मनाया जाता है।

राष्ट्रपिता को मोहनदास करमचंद गांधी जिन्हें बापू या महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है, उनका जन्म दिन 2 अक्टूबर 1869 को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। वस्तुतः गांधीजी विश्व भर में उनके अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है ।राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर चलकर भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया था।

गांधी जयंती के रूप में उनके जन्मदिन मनाकर देश राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित करतें हैं। आज के विद्यार्थियों एवं युवा पीढ़ी बापू के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए तथा देश हित के लिए अपना योगदान दे। इसी उद्देश्य से गांधी जयंती का आयोजन किया जाता हैं। गांधी जयंती को हर भारतवासी को उल्लास से मनाना चाहिए। महात्मा गांधी की जयंती में आज राकेश कुमार चंद्रा सरपंच प्रतिनिधि, सीता राम चंद्रा, जयप्रकाश मनहर, मत्तू लाल चंद्रा, भगत साहू , दाऊराम चंद्रा, संतोष साहू, सुधराम साहू, श्रीराम साहू, प्यारे लाल , प्यारे कुमार, राजा जगदल सिह, चंद्रा ,विजय चंद्रा ,हीरा लाल, पन्ना लाल ,साहिल साहू, मनबोध साहू, मुन्ना रात्रे ,ओमप्रकाश ,रेतिश प्रकाश चंद्रा, खगेश्वर ,रामकुमार यादव ,राजकुमार यादव, गोपी सिदार, डुलेश चंद्रा ,एवं ग्राम वासी उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *