प्रांतीय वॉच

दबनई के आश्रित ग्राम आमागुड़ा में 6 माह से ट्रांसफार्मर खराब अंधियारे मे रात बिताने ग्रामीण हो रहे मजबूर

Share this

पुलस्त शर्मा/मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर से 8 किमी दूूर ग्राम पंचायत दबनई के आश्रित ग्राम आमागुड़ा में बीते छह माह से ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते यहां के ग्रामीणों को जंगली जानवरो के बीच अंधियारे मे रात बीताना मजबूरी हो गया है यहां के ग्रामीणों ने बिजली विभाग से नया ट्रांसफार्मर लगाने कई बार गुहार लगा चुके है लेकिन अबतक एक ट्रांसफार्मर विभाग द्वारा नही लगाया गया है। आमागुड़ा का ट्रांसफार्मर करीब छह महीनों से खराब है जिससे करीब 20 से 25 घरों में बिजली सप्लाई बंद है किसान खेत मे पानी तक नही सिंच पा रहे है जंगल के बीच बसे होने के कारण इस ग्राम के ग्रामीणों को बरसात के दिनों में जंगली जानवरो का भय मंडराता रहता है जंगली जानवरों के साथ सांप बिच्छू का प्रकोप हमेंशा बना रहता है। इन दिनों ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से मोहल्ले के लोगों का रात में घर से निकलना दूभर हो रहा है। ग्रामीण रोशन राठौर, महामंत्री पदब, कमाल खान, जमाल खान, ललित डाहते, घनश्याम नागेश, मोहन नेताम, भुवन नेताम, नुजमीन, ओंकार सिंह, गणेश नेताम ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब की सूचना मैनपुर के बिजली विभाग केे अधिकारी कर्मचारियों को दिया गया था परंतु आज तक विभागीय अधिकारी का रवैया निराशाजनक रहा है। कुछ दिन पहले इसी ग्राम के आसपास हाथियों का झुंड मंडरा रहा था और आये दिनो हाथियों का दल धमकते रहता है वहीं जंगली भालू भी शाम के समय ग्राम के नजदीक मंडराते हुए देखा जाता है। ग्रामीणो ने बिजली की समस्या को देखते हुए ग्राम आमागुड़ा मे तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने की गुहार लगा रहे है l

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *