पुलस्त शर्मा/मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर सहित पूरे विकासखंड अचंल में तीजा पर्व को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिला आज गुरूवार को सुबह से ही सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने अपने अपने घरो मे विशेष पूजा अर्चना किया एवं अक्षय सुहाग के लिए निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना की, महापर्व तीज के अवसर पर तीजहारिनों ने एक दिन पूर्व बुधवार रात्रि को अपने घर परिवार रिश्तेदारो के यहां करू भात खाकर तीजा का व्रत आरंभ किया गुरूवार को पूरे दिन रात निर्जला उपवास रखकर भगवान शंकर माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु होने की कामना किया गया, मान्यताओं के अनुसार साल में चार तीज आता है लेकिन उन सभी में हरतालिका तीज का सबसे अधिक महत्व है इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य का फल मिलता है एवं कुवांरियों को मनचाहा वर की प्राप्ति होती है। ग्रामीण क्षेत्रों मे तीजा पर्व को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला ससुराल से मायके पहुंची बेटियों को परिवार जनो द्वारा सोलह श्रंृगार के सामग्री के साथ उपहार भेंट किया गया तीजा पर्व को लेकर महिलाओं मे खासा उत्साह रहता है। तीज के अवसर पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिये निर्जला व्रत रखते हुए और फिर अगले दिन भगवान शिव माता पार्वती विवाह की कथा श्रवण एवं विधिविधान से पूजा अर्चना किया गया वहीं पैरी उद्गम स्थल भाठीगढ़ मे भगवान शिव का पूजा अर्चना करने तिजहारिन उमड़ पड़े पूरे तीजा पर्व के दौरान अंचलो में छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी, अरसा, बरा, भजिया सहित विभिन्न पकवानो की फरहर किया गया।


