प्रांतीय वॉच

कसडोल नगर के बलार रोड में हुआ नंगमत कार्यक्रम, जमकर किए गए मंत्रों का प्रदर्शन,देखने उमड़ी लोगों की भीड़

Share this

पुरुषोत्तम कैवर्त/कसडोल : नगर के बलार रोड में दिनांक -09-09-2021 दिन गुरुवार को नंगमतिहा समिति के द्वारा नंगमत कराया गया।उत्सव देखने बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए। छत्तीसगढ़ के अन्य पर्वों की तरह यह भी एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो कि खास कर ग्रामीण इलाकों में अनेक गांवों में नागपंचमी या पोला पर्व पर यह उत्सव मनाया जाता है।इस अवसर पर मांदर की थाप पर लोग झूमते और गाते हैं, झूमते हुए व्यक्ति को उठाकर समिति के सदस्य उनके कानों में मंत्र बोलते हैं।जिसे दर्शक लोग उत्साह पूर्वक देखकर आनंद लेते हैं।कई गांव में लोगों के द्वारा जहरीले सर्पों को पकड़कर लोगों के सामने प्रदर्शित किया जाता है।इस अवसर पर समिति के मंत्र सीखने वाले नए और पुराने सदस्य नाचते और झुपते हैं। वे बेहोंसी का प्रदर्शन करते हैं जिसे अन्य लोगों द्वारा कानों में मंत्र पढ़ कर सुनायाजाता है, तब झुपने वाले का बेहोंसी टूटता है।गांव के महिला, पुरुष,बच्चे, बूढ़े आदि लोग अति उत्साह के साथ सारा नजारा देखते और आनंद लेते हैं।कसडोल नगर के बलार रोडमें यह उत्सव पारंपरिक रूप से अत्यंत धूमधाम से मनाया गया।

नंगमत में शामिल हुएसदस्यों के नाम इस प्रकार है –
रामायण विश्वकर्मा, रामकुमार साहू, फूलचंद साहू, खोलबहरा साहू, जगन्नाथी साहू, कुशल साहू, रामेश्वर साहू, भुनेश्वर साहू, कोमल साहू, शिवप्रसाद साहूप्रमुख हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *