बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष माडवी लक्ष्मन ने हूँगाराम को करारा जवाब देते हुए कहा कि भाजपा शासन काल में सिलगेर और जगरगुंडा टापू में तब्दील हो गया था वहां के ग्रामीणों का जीवन नर्क बनकर रह गया था। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद से ही मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा प्रायोजित जुडूम के चलते बर्बाद हो चुके कोंटा ब्लॉक के शिक्षा,स्वास्थ्य, पानी को बहाल करने में निरन्तर लगे हैं। गोलापाली, किस्टाराम, भेजी,जगरगुंडा, में अस्पताल,स्कूल,बिजली,पानी,की ब्यवस्था की गई । उसके बाद बारिश में सिलगेर ,मिनपा,में यह व्यवस्था लागू करने हेतु प्रयास शुरू कर दिए गए। जिसमें बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी के सहयोग से सुकमा जिला प्रशासन के अमला ने आधार कार्ड बनाना शुरू कर दिया । जिसमें मंत्री कवासी लखमा के निर्देश के बाद जिपं सदस्य आदमा,जपं उपाध्यक्ष माड़वी देवा सहित जनप्रतिनिधियों ने शिविर में पहुँचकर ग्रामीणों से मुलाकात किया जिसमें सिलगेर क्षेत्र की हजारों की भीड़ शासिकीय सुविधाओं से जुड़ने उमड़ी रही, यह सब देखकर भाजपा अध्यक्ष वहां पहुंचे एवं सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए मीडिया में उलजुलूल बयान देकर सुर्खियों में बने रहने के लिए मंत्री कवासी लखमा के ऊपर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। आज हूँगाराम को सिलगेर जगरगुंडा सहित पूरे बस्तर वासियों से दण्डवत माफी मांगनी चाहिए जो 15 वर्षों तक प्रताड़ित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष हूँगाराम मरकाम को 17 वर्षों के बाद सिलगेर और जगरगुंडा की कैसे आई याद…?

