रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस का सियासी ऊंट किस ओर करवट लेगा, यह फैसला जल्द होने वाला है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में ढाई ढाई साल के फार्मूले पर सियासी उठापटक जारी है । राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,पी एल पुनिया व भूपेश बघेल के मध्य बंद कमरे में चर्चा हो रही थी । लेकिन इसी बीच प्रियंका गांधी बीच में छोड़कर बंगले से बाहर निकल गई।बैठक अलावा राहुल के बंगले में और कोई नहीं हैं।
हालांकि मंत्री व विधायक के अलावा अन्य नेता दिल्ली में जमे हुए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी दिल्ली में मौजूद है। छत्तीसगढ़ के करीब 50 विधायक सहित सैकड़ों की सख्या पहुंचे हैं राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री टीएस सिंहदेव की मुलाकात के बाद बनते-बिगड़ते समीकरणों के बीच करीब 50 विधायकों ने दिल्ली कूच किया है. सभी कांग्रेस विधायक छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात करने के बाद एआईसीसी दफ़्तर पहुंच चुके हैं। वहां उनकी के सी वेणुगोपाल,महासचिव से मुलाकात हो रही है।

