कोरबा : पॉम मॉल में बना ‘भूत बंगला’ (स्कैरी हाउस) विवादों में है। छोटी बहन के साथ स्कैरी हाउस घूमने गई युवती से वहीं के कर्मचारी और उसके साथी ने अश्लील हरकत की। दोनों बहनें बचने के लिए चिल्लाती रहीं, लेकिन शोर में किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। किसी तरह शो खत्म होने के बाद वह भागकर बाहर आईं और फिर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पॉम मॉल में स्कैरी हाउस बनाया गया है। इसमें अंधेरा कर डराने के लिए अलग-अलग तरह की आवाजें और गतिविधियां की जाती हैं। रविवार को रक्षाबंधन के दिन 21 साल की युवती अपनी छोटी बहन के साथ स्कैरी हाउस घूमने के लिए गई थीं। काउंटर से टिकट लेने के बाद उन्होंने अंदर एंट्री की तो वहां मौजूद कर्मचारी हसन ने उन्हें घुमाने ले गया। आरोपी के साथ उसका दोस्त भी था। आरोप है अंदर अंधेरा होने के बाद कर्मचारी हसन ने युवती से अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। यह देखकर छोटी बहन ने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपी उससे भी छेड़छाड़ करने लगे। बचने के लिए दोनों बहनों ने चिल्लाना शुरू कर दिया, लेकिन स्कैरी हाउस में हो रहे शोर में वह आवाज दब गई। शो खत्म होने के बाद दोनों बहनें बाहर निकली और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। CSEB चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि बहनों की शिकायत पर आरोपी हसन के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आशंका है कि आरोपी पहले भी ऐसी वारदात को अंजाम देता रहा है, लेकिन पहली बार उसने इसे स्वीकार किया है। वहीं उसके दोस्त की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक उसकी इस वारदात में शामिल होने की बात सामने नहीं आ रही है।
कोरबा के पॉम मॉल में लड़की से छेड़छाड़, छोटी बहन के साथ ‘भूत बंगला’ घूमने गई थी, कर्मचारी ने की अश्लील हरकत
![](https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2021/08/01-10.jpg)