- मुख्यमंत्री के दीर्घायु के लिए कांग्रेसजनों ने वृद्धजनों से लिया आशीर्वाद
अक्कू रिजवी/कांकेर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया गया । तथा नंदनमारा स्थित वृद्धाआश्रम में वृद्धजनों के साथ केक काटकर खुशियां मनाई तथा उनको फल वितरण तथा बेड सीट का वितरण किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विकास को गति मिली है उनके निर्देश पर जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ कर प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुचाया जा रहा है , ऐसे विकास पुरुष के जन्मदिन के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में आंनद और उत्साह का माहौल है हम सभी प्रदेश के मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करते हैं। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र भूपेश बघेल के जन्मदिवस को एक यादगार पल के रूप में हम आज जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर तथा वृद्धा आश्रम जाकर वृद्ध जनों का सम्मान किये हैं तथा मुख्यमंत्री के प्रति वृद्धजनों के आशीर्वाद लेकर उनके साथ खुशियां मनाएं हैं वृद्धजनों के आशीर्वाद से हमारे प्रदेश के मुखिया लगातार छत्तीसगढ़ के महतारी की सेवा करने और सक्षम और मजबूत हो , उनके जन्मदिवस पर अपनी ओर से बधाइयां प्रेषित की । नगर पालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर आज नगर पालिका परिषद कांकेर कार्यालय में नगर के समाजसेवी तथा पालिका के कर्मठ कर्मचारियों को का सम्मान किया गया । जिसमें समाजसेवी खेम नारायण शर्मा, कर्मचारियों में कामेंद्र गिरी, चन्दर नेताम,कुम्भकरण चक्रधारी, साधना सिंह प्रमुख हैं ।
जिला कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विविध कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया इस दौरान प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, नगरपालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर, , बीरेश ठाकुर, जितेंद्र सिंह, सुनील गोस्वामी, मनोज जैन, रोमनाथ जैन, याशीन करानी, मकबूल खान,मतीन खान, चाकेश्वर गढ़पाले, नरेश बिछिया, तरेन्द्र भंडारी,,आरती यादव, दीपिका श्रीवास्तव, सुमति नेताम,माला तिवारी,हेमलता जैन, महेंद्र यादव, चमन साहू, सोमेश सोनी, अजय भासवानी, दीपक शोरी, अजय रेणु, शदाब खान, इशहाक अहमद, लोमेन्द्र यादव, अमन गायकवाड़, अमित साहू, यासमीन खान, गीता भास्कर, सत्यार्थ करायत, जितेंद्र वैध, लतीफ मेमन, आरुषि मिश्रा, प्रिया टांडिया, तारस सिन्हा सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ महतारी के रतन बेटे, यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के 60 वें जन्मदिन पर एनएसयूआई कांकेर ने स्कुली बच्चों ओर बुजुर्ग जनो के साथ मनाया जन्मदिन
ज़िला एनएसयूआई द्वारा 23 अगस्त 2021को माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का जन्मदिन एनएसयूआई प्रदेश महासचिव चमन के नेतृत्व मे स्कुली छात्रों के साथ केक़ के बच्चों को काफ़ी पेन वितरण करके जन्मदिन मनाया साथ ही वृद्धा आश्रम मे बुजुर्ग जनो के साथ आशीर्वाद प्राप्त कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को सभी बुज़ुर्ग जनो ने आशीर्वाद दिया तथा निरंतर ऐसे ही छतीसगढ़ महतारी की सेवा करने के लिए सदा खुशहाल रहने ओर दीर्घायु की कामना की एनएसयूआई प्रदेश महासचिव चमन साहू ने कहा की माननीय भूपेश बघेल जी आज हमारे प्रदेश को आगे बढ़ाने में निरंतर कार्य कर रहे छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने में लगे हूवे है। उनकी सोच छत्तीसगढ़ को देश के सबसे प्रगतिशील प्रदेश में लाने के लिए अग्रसर है इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर,ज़िला अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, रोमनाथ जैन उपाध्यक्ष जनपद पंचायत तरेंद्र भंडारी, महेंद्र यादव,आरती यादव,सुमति नेताम ,इशाक अहमद खान ,दीपिका श्रीवास्तव ,हेमलता जैन ,गीता भास्कर ,यस्मिन खान , अजय भाषवानी, एनएसयूआई संभाग संयोजक लोमेन्द्र यादव ,ज़िला उपाध्यक्ष आयुषि मिश्रा ,ज़िला महासचिव प्रिया टाँड़िया ,शहर अध्यक्ष अमन गायकवाड़ ,ज़िला सचिव अमित साहू ,विधानसभा उपाध्यक्ष तारश सिन्हा ,सौरभ साहू ,समीर साहू ,आदि कार्यकर्ता उपस्थिति थे