प्रांतीय वॉच

कलेक्टर और विधायक को बिहान समूह के महिलाओं ने भेंट किया अलसी, केला, भाजी के रेशे से निर्मित राखियां, स्व सहायता समूह के कार्यों की सराहना, हरसंभव मदद का आश्वासन

Share this

जांजगीर-चाम्पा : कृषि क्षेत्र में निरंतर नवाचार का काम करने वाले रेस्टोरेशन फाउंडेशन की टीम के साथ बहेराडीह के बिहान से जुड़े गंगे मईय्या स्व सहायता समूह व उजाला स्व सहायता समूह सिवनी चाम्पा के महिलाओं के द्वारा अलसी केला भिंडी अमारी व चेच भाजी के रेशे से निर्मित राखियां व अलसी की टिक्की, कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला को भेंट किया। इस दौरान बिहान समूह को आर्थिक गतिविधियों को जोड़ने की दिशा में काम करने वाले जे बसवराज रामाधार देवांगन व दीनदयाल यादव ने बताया कि सब्जी भाजी व फल फूल की रेशे से राखियां बनाने के बाद अब दीपावली पर्व के लिए गोबर से दीया बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए मशीन का ऑर्डर दिया जा चुका है। इसी तरह बलौदा ब्लॉक के अलावा अन्य ब्लाक के बिहान स्व सहायता समूह की महिलाओं को कई की आजीविका मिशन से जोड़ने व मार्केटिंग का प्लान तैयार किया जा रहा है, वहीं कलेक्टर ने समूह के इस नवाचार के काम की खुलकर सराहना किया है। और बिरगहनी च के प्रगतिशील किसान श्यामलाल राठौर के द्वारा की जा रही देशी धान की परम्परागत खेती को हरसंभव मदद करने का आश्वासन कलेक्टर ने दिया है। इस मौके पर उजाला स्व सहायता समूह सिवनी के अध्यक्ष श्रीमती पार्वती देवांगन गंगे मईय्या स्व सहायता समूह व नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन बहेराडीह की सचिव श्रीमती पुष्पा यादव विशेष रूप से उपस्थित थी।

मुख्यमंत्री तक पहुंची अलसी केला सब्जी भाजी के रेशे से बने राखियां
बलौदा जनपद के उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता राघवेंद्र नामदेव ने अपने गौठान गोद ग्राम बहेराडीह के बिहान स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा अलसी केला भिंडी व भाजियों के रेशे से तैयार की गई राखियां व अलसी की टिक्की, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को भेंट की, वहीं जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण प्रसाद चंदेल से मुलाकात कर बहेराडीह व सिवनी के बिहान स्व सहायता समूह की महिलाओं ने राखी भेट की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *