रायपुर वॉच

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए कांग्रेस भवनों को राजीव भवन का नाम दिया गया

  • 6 जिलों में कांग्रेस के जिला मुख्यालय राजीव भवन का हुआ ई-लोकार्पण
  • छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव डॉ. सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, लोकसभा सदस्य डॉ. ज्योत्सना महंत हुये शामिल

रायपुर। राजीव गांधी के जयंती के अवसर पर 6 जिला कांग्रेस मुख्यालयों सुकमा, जगदलपुर, धमतरी, दुर्ग, बैकुंठपुर और अंबिकापुर में नवनिर्मित जिला कांग्रेस भवनों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समर्पित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती ’सदभावना दिवस’ के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 6 जिलों में नवनिर्मित राजीव भवनों का उद्घाटन किया। प्रदेश के सभी 28 जिलों में जिला कांग्रेस कमेटी के नये कार्यालय भवनों का निर्माण और जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए इन भवनों को राजीव भवन का नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद छाया वर्मा, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, मुख्यमंत्री के सलाहकारद्वय विनोद वर्मा और रुचिर गर्ग तथा राजीव भवन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं समस्त उपस्थित मंत्रीगणों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। इस दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी उपस्थित जनों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सद्भावना शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास, प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन और 6 जिलों सुकमा, जगदलपुर, धमतरी, दुर्ग, बैकुंठपुर और अंबिकापुर में एक साथ राजीव भवन का ई-लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। सबसे पहले प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया जी का उद्बोधन हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का उद्बोधन हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम समाप्ति पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने आभार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में प्रभारी सचिव डॉ. सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, लोकसभा सांसद डॉ. ज्योत्सना महंत और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव भी वेब के द्वारा शामिल हुये। राजीव भवन से वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य शकुन डहरिया, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, संचार विभाग सदस्य सुरेंद्र शर्मा, संचार विभाग सदस्य आरपी सिंह, प्रदेश महामंत्री पंकज शर्मा, अजय साहू, विजय बघेल, निवेदिता चटर्जी, साक्षी सिरमौर, पूजा देवांगन, चंद्रवती साहू, किरण सिन्हा, दिलीप चौहान, महमूद अली, आमोद सिन्हा शामिल हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *