रायपुर वॉच

CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, छत्तीसगढ़ में 99% स्टूडेंट्स पास

Share this

रायपुर : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के 10वीं के छात्रों का रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया। देश में जहां 99.04% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में 99% स्टूडेंट्स के हाथ सफलता लगी है। खास बात यह ह कि प्रदेश में करीब 4000 स्टूडेंट्स का स्कोर 90 से 95 प्रतिशत के बीच है। वहीं, रायपुर में 500 के लगभग स्टूडेंट्स ने 95% से ज्यादा मार्क्स स्कोर किए हैं। जबकि प्रदेश में अभी कई स्टूडेंट्स ऐसे भी हैं, जिनका रिजल्ट अभी तैयार नहीं हुआ है। उसे जारी करने की तारीख बाद में बताई जाएगी।

वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट
छात्र CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डिजीलॉकर और SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं।

सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल साइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर कक्षा 10वीं CBSE Results 2021 लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलने पर कैंडिडेट लॉगिन करें।
लॉगिन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
रिजल्ट देखने के बाद इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी ले सकते हैं।
छग में 12वीं के 98% स्टूडेंट्स पास:ज्यादातर छात्र CBSE के फार्मूले से संतुष्ट, रायपुर की छात्रा दिवा ने हासिल किए 98 फीसदी से ज्यादा अंक

इस फॉर्मूले से जोड़े गए 100 अंक

20 अंक – इंटरनल असेसमेंट
10 अंक – यूनिट टेस्ट/पीरियोडिक टेस्ट
30 अंक – मिडटर्म/ हाफ ईयरली टेस्ट
40 अंक – प्री-बोर्ड एक्जामिनेशन
इस साल भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं
इस साल कोरोना के चलते 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद बोर्ड ने इंटरनल असेसमेंट स्कीम के आधार पर रिजल्ट जारी करने का फैसला लिया था। ऐसे में इस साल भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। वहीं, रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा देने का भी मौका दिया जाएगा।

डिजीलॉकर से मिलेगी मार्कशीट
इस साल स्टूडेंट्स को डिजीलॉकर के जरिए डिजिटल मार्कशीट दी जाएगी। इसे digilocker.gov.in से डाउनलोड करना होगा। बोर्ड की तरफ से स्टूडेंट्स को डिजीलॉकर क्रेडेंशियल्स SMS के जरिए दिए गए हैं। इसका इस्तेमाल कर वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *