तापस सन्याल/भिलाई : बोल बम एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह को भाजपा संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है कद भाजपा संगठन में बढ़ गया है। दया सिंह को प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया है। दया की इस नियुक्ति के बाद भिलाई-दुर्ग की राजनीति मे एक बदला हुआ वातावरण देखने को मिलेगा पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की अनुसंशा पर प्रदेश संगठन ने यह नियुक्ति की है। दया सिंह झुग्गी बस्तियों एवं गरीबों के बीच में राजनीति शुरू से करते हुए आ रहे हैं इसी कारण यह जिम्मेदारी उन्हें बहुत ही विश्वास के साथ दिया गया है
दया सिंह को बीजेपी में प्रदेश कार्य समिति में जगह
