BREAKING CG NEWS

स्वास्थ्य केंद्र में ताला, बाहर दर्द से कराहती रही गर्भवती! वीडियो वायरल होते ही नर्स सस्पेंड

Share this

Locked in the health center, pregnant woman groaned in pain outside! Nurse suspended as soon as video goes viral

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामला रेवतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगने के कारण अस्पताल के बाहर प्रसव पीड़ा से महिला तड़प रही थी। मामले की जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्टाफ नर्स अपूर्वा सिंह भदौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, रेवतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर प्रसव पीड़ा से परेशान महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं और प्रसव के दौरान मरीजों को मिलने वाली देखभाल को लेकर सवाल उठने लगे। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच की प्रक्रिया शुरू की।

जांच रिपोर्ट के बाद स्टाफ नर्स पर गिरी गाज

मामले की जांच मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचएमओ) ने की। जांच के बाद प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसके आधार पर संयुक्त संचालक ने स्टाफ नर्स अपूर्वा सिंह भदौरिया के निलंबन का आदेश जारी किया। इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली चिकित्सा सहायता पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव पीड़ा से गुजर रही महिलाओं को समय पर उपचार और उचित देखभाल मिलना बेहद जरूरी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *