प्रांतीय वॉच

ग्राम गाड़ाघाट मे हाईवा की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, जिला पंचायत सदस्य ने किया घटनास्थल का मुआयना

Share this

महेन्द सिंह/पांडुका /श्याम नगर/ नवापारा राजिम : पांडुका से नजदीक ग्राम गाड़ाघाट में विगत रात्रि रेत से भरे हाइवा के चपेट में आकर हुलेश निषाद पिता आशाराम निषाद उम्र 42 साल ग्राम गाड़ाघाट की हॉस्पिटल ले जाते वक्त मृत्यु हो गया। मृतक युवक अपने परिवार का इकलौता सहारा था । दुर्घटना में शामिल रेत भरे हाइवा वाहन नहर लाइनिंग कार्य मे लगे प्लांट मुरमुरा जा रहा था। घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू ने मृतक के परिवार वालों से मिलकर ढाढ़स दिलाते हुए, मृतक के आश्रित उनकी पत्नी को कलेक्टर दर पर नौकरी दिलाने के साथ उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है।श्रीमती साहू ने आसपास हो रहे दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे रेत परिवहन में लगे हाइवा और अन्य भारी वाहनों से हमेशा ही गम्भीर दुर्घटना होने का आशंका बना रहता है ,सरकड़ा एवं कुटेना के नदी क्षेत्र में अवैध रूप से रेत खनन तथा उसके डंपिंग में उपयोग होने वाले बड़े बड़े वाहन जैसे ट्रक और हाईवा के तेज गति से चलने से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है इस पर उचित कार्यवाही हो, इस पर बंदिश लगनी चाहिए ऐसा श्रीमती साहू ने कहा। कुछ दिनों पूर्व ही सरकड़ा ग्राम के नजदीक सुबह वाक पर निकले दम्पप्ति को एक अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया था, जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल है। जिसका आजतक पता नहीं चल पाया है, श्रीमती लक्ष्मी अरुण साहू के साथ भूपेंद्र साहू,रोशन सेन,यादराम साहू,डॉ.अरुण साहू,यशवंत यादव सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *