प्रांतीय वॉच

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को “छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन“

Share this
  • प्रतिभागी 15 जून 2021 तक कर सकतें हैं ऑनलाइन पंजीयन
  • सभी पंजीयनकर्ताओ को मिलिंगे डिजिटल प्रणाम पत्र
  • जिले के प्रथम 100 पंजीयनकर्ता को मिलेगी टीशर्ट

बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागी 15 जून 2021 तक http://jansampark-cg-gov-in/yogwithchhattisgarh/Registration-aspÛ लिंक पर क्लिक कर पंजीयन कर सकते है।
सुकमा जिले में कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के निर्देशन पर दिनांक 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार “छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन“ का आयोजन किया जाएगा। सभी पंजीयनकर्ताओ को डिजिटल प्रणाम पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही जिले के प्रथम 100 पंजीयन कराने वाले प्रतिभागियों को टीशर्ट प्रदान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित “छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन“ में भाग लेने हेतु आवेदक को योगासन करते हुए अपना फोटो/वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर हैशटेग #yogwithchhattisgarh के साथ शेयर करना है। इसके अलावा प्रतिभागी अपना फोटो/वीडियो internationalyogaday2021@gmail-com पर मेल भी कर सकते हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *