प्रांतीय वॉच

फल फूल रहा शराब, एपीजेड का अवैध कारोबार, कई होटलों व मेडिकल स्टोर पर धड़ल्ले से मिल रहा है कोरेक्स

Share this

संजय महिलांग/नवागढ़ : नवागढ़ विधानसभा में खूब फल-फूल रहा है नशा का कारोबार. इसके कई सौदागर सक्रिय हैं, जिनकी चंगुल में युवा वर्ग फंसते जा रहे हैं. ड्रग विभाग के पास इसकी पुख्ता जानकारी होने के बावजूद ड्रग इंस्पेक्टर इस कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. इससे नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन फलता-फूलता जा रहा है. लोगों का कहना है कि मेडिकल स्टोर पर कोरेक्स सीरप भी धड़ल्ले से मिल रहा है जिससे युवा वर्ग नशे के दल-दल में फंसता जा रहा है.

हालांकि पुलिस धर पकड़ अभियान चलाती है, लेकिन अभियान की जानकारी पहले से ही अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को मिल जाती है. यही वजह है कि कि इस कारोबार में शामिल लोगों के हौसले बुलंद है.सूत्रों की मानें तो इस कारोबार में संलिप्त लोगों ने कुछ गरीब तबके के लोगों को शामिल किया है जिसे कारोबार की भाषा में एजेंट कहते हैं. कारोबारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने एजेंट रखे हुए हैं जो देशी शराब को बेचने में उनकी मदद करते हैं. देशी शराब सस्ती व आसानी से मिलने के कारण लोगों की रुझान इस ओर अधिक होती है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *