■ पुराने बस स्टैंड वाले व्यापारियों को भी अब नहीं उठानी पड़ेगी बरसात परेशानी
■ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर का माना आभार
■ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर का माना आभार
अक्कू रिजवी/कांकेर : जैसा कि इस लोकप्रिय समाचार पत्र में विगत दिनों विस्तार पूर्वक प्रकाशित किया गया था कि किस प्रकार कांकेर जिला मुख्यालय के पुराने बस स्टैंड में बारिश का पानी भर जाता है और वही गंदा पानी आसपास के दुकानों तथा घरों में भी घुस जाता है। जिसे निकालना बहुत अधिक समय तथा खर्च लेता है। गर्मी के मौसम में भी और थोड़ी सी बारिश में भी लगातार ऐसा होने लगा तो व्यापारियों को चिंता हो गई कि बरसात आने पर क्या होगा? क्या यह सारा इलाका नाली की बाढ़ में डूब जाएगा? इस समस्या को लेकर नेताओं के पास जाने पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर ने आश्वासन दिया कि मैं इस विषय में अधिकारियों से मिलूंगा और शीघ्र ही पक्की नाली का निर्माण शुरू कराने का भरसक प्रयास करूंगा। पूर्व अध्यक्ष ने अगले ही दिन से महादेव वार्ड के पार्षद शादाब खान पूर्व पार्षद आलोक श्रीवास्तव आदि के साथ स्थल निरीक्षण करते हुए मेन रोड की बंद नालियों से जेसीबी द्वारा कचरा निकलवाने का प्रबंध करवाया । इसके बाद उन्होंने पत्रकारों के समक्ष व्यापारियों को पुन: आश्वासन दिया कि अब यह कार्य चलता रहेगा और नाली का निर्माण पूर्ण होने के बाद ही रुकेगा। बरसात की ऋतु आने से पहले ही नाली निर्माण हो जाएगा और फिर किसी को परेशानी नहीं होगी। पूर्व अध्यक्ष के इस आश्वासन के पश्चात पुराने बस स्टैंड के दुकानदार तथा रहवासी सभी संतुष्ट प्रतीत हुए।

