- अज्ञान बड़े बुजुर्गों को जागरूक किया थाना प्रभारी पुष्पराज साहू ने गांव के लोगों में थाना प्रभारी की प्रशंसा
दिलहरण चंद्रा/जैजैपुर : जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 13 अप्रैल से 15 मई तक संपूर्ण जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है, जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए लॉकडाउन का जारी गाइडलाइन के अनुरूप सख्ती से पालन कराने के लिए हसौद थाना प्रभारी पुष्पराज साहू और पूरा थाना स्टाफ द्वारा नगर के साथ-साथ गांव गांव तक घूम घूमकर जायजा लिया जा रहा है एवं बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों को समझाइश भी दी जा रही है कि घर पर रहें सुरक्षित रहें, आपकी सुरक्षा आपकी परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी है । मिली जानकारी के अनुसार हसौद थाना प्रभारी पुष्पराज साहू तथा हसौद पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा नगर के साथ-साथ गांव में घूम घूमकर लॉकडाउन का निरीक्षण करते हुए अज्ञान लोगों को जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के संबंध में जागरूक कराया जा रहा है। आपको बता दे कि लाकडाऊन का पालन नही करने तथा प्रशासन. की बात नहीं मानने पर कड़ी चेतावनी के साथ जुर्माना भी वसूल किया गया है । वही इस विषय को लेकर लोगों ने बताया कि गांव में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन नहीं किया जा रहा था तो कुछ जागरूक लोगों ने इस बात की सूचना जिम्मेदार अधिकारी तथा हसौद थाना प्रभारी को दी।हसौद थाना प्रभारी पुष्पराज साहू ने अपनी टीम के साथ हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी गांव का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान बेवजह घर से बाहर घूमने वाले किशोरो तथा युवाओं को कडाई से समझाया गया और बड़े बुजुर्गों को भी प्रेम पूर्वक समझाते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगाएं गए लाकडाऊन क्यों जरूरी है इस संबंध में अज्ञान लोगों को जानकारी प्रदान की गई , लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर इससे हमारे देश को ,समाज को और गांव को होने वाला दुष्परिणाम के संबंध में भी अवगत कराया गया और लोगो को समझाया गया कि लाकडाउन सरकार जनता की भलाई के लिए लगा रही है इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम शासन के दिशा निर्देशों का पालन करें , साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें । लोगों ने बताया कि थाना प्रभारी पुष्पराज साहू के द्वारा लोगों को टीकाकरण के संबंध में जागरूक किया गया है। जब लोग बिना जरूरी काम घर से बाहर निकलते पकड़े जाते हैं तो समझाइश दिया जाता है हैं । दूसरी बार नहीं मानने पर कड़ी समझाइश देते हैं फिर भी नही मानने वाले को उठक बैठक भी करवाते है जब हमने थाना प्रभारी से संबंधित विषय पर चर्चा किया तो उन्होंने बताया कि किशोरों और युवाओं को तो डांट फटकार करते हुए कड़ी समझाई दी जा रही है परंतु गांव के लोग ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं रहते इसीलिए गांव के बुजुर्ग लोग अज्ञानता वश बिना मास्क बिना कार्य घर से बाहर निकल कर एकजुट होकर बैठे रहते हैं जिस पर इन अज्ञान बड़े बुजुर्गों को प्रेम से समझा कर घर अंदर रहने के फायदों को बताया जा रहा है जिससे वे बात समझ कर घर मे ही रहे। हम युवाओं एवं किशोरों की घर में रहने की तकलीफ को समझ सकते हैं परंतु हमें अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लॉकडाउन का पालन करना चाहिए जिससे हमारे साथ देश के लोग भी सुरक्षित रहे, इस प्रकार हसौद पुलिस अपनी जान की परवाह किए बगैर लगातार इस विषम परिस्थिति में नगर के साथ-साथ गांव गांव तक पहुंच कर जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराते हुए अपने कर्तव्यों का भली-भांति निर्वाह कर रही है।
महुआ शराब कारोबारियों पर की गई कार्यवाही
हसौद पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत चल रही अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु बड़ी कार्यवाही भी की गई है । लॉकडाउन के चलते शराब दुकान ना खुलने पर गांव गांव में महुआ शराब बनाने वालो.के पौ बारह हो गए हैं जिस पर हसौद पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही कर शराब को जप्त किया गया और इन कारोबारियों को जेल पहुंचाया गया जिससे इस क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है क्योंकि यही शराबी शराब के नशे में चोरी छेड़खानी और लूटपाट जैसी संगीन अपराध को अंजाम देते हैं तो दूसरी और यही शराबी घर में महिलाओं के साथ हिंसा भी करते हैं । कच्ची महुआ शराब कारोबारियों के पकड़े जाने पर सबसे ज्यादा गांव की महिलाएं खुश है क्योंकि गांव गांव में शराब न मिलने से ग्रामीण घरो मे मारपीट की घटना कम हो गयीं है।

