- कोविड-19 अस्पताल तथा कोविड केयर सेंटरों में आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
सन्नी खान/बालोद : कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के शेष बचे व्यक्तियों का प्लानिंग कर कोविड-19 का टीकाकरण कराएॅ। कोविड-19 टीकाकरण के लिए शासन से प्राप्त लक्ष्य हासिल करें। श्री महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने अब तक हुए टीकाकरण की प्रगति की जानकारी विकासखण्डवार ली। उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण हेतु जनजागरूकता के निर्देश दिए। स्थानीय स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, स्वास्थ्य कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग और टीकाकरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि अंत्येष्टि कार्यक्रम तथा विवाह समारोह में दस से अधिक व्यक्ति एक साथ शामिल होने की अनुमति नहीं है। सभी एस.डी.एम. इसका कड़ाई से पालन कराएॅ।
कलेक्टर ने कोविड-19 अस्पताल तथा कोविड केयर सेंटरों में आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। विद्युत तथा पेयजल आदि किसी भी समस्या की जानकारी पर त्वरित निराकरण कराएॅ। उन्हेांने आॅक्सीजन सिलेण्डर की उपलब्धता की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिला मुख्यालय में स्थापित किए जा रहे आरटीपीसीआर लैब की प्रगति की जानकारी नियमित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना जाॅच हेतु टेस्टिंग किट की उपलब्धता की जानकारी ली और शासन से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप टेस्टिंग के निर्देश दिए। कोरोना के लक्ष्णयुक्त व्यक्तियों को दवाई किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि होम आइसोलेशन के मरीजों से नियमित रूप से उनसे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लिया जाए। कलेक्टर ने कहा कि वे स्वयं होम आइसोलेशन के मरीजों से बात कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेंगे। उन्होंने अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी तथा समस्त एस.डी.एम. को भी निर्देशित किया कि वे होम आइसोलेशन के मरीजों से रेण्डम बातचीत कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लें। कलेक्टर ने कहा कि मितानिनों को आॅक्सीमीटर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे जरूरतमंद मरीजों का आॅक्सीजन स्तर जाॅच करने में सुविधा होगी। बैठक में अपर कलेक्टर डाॅ.ए.के.बाजपेयी, कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, एस.डी.एम.डौण्डीलोहारा श्री ऋषिकेश तिवारी, एस.डी.एम. गुण्डरदेही श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. गुरूर श्री अमित श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल और श्री सुब्रत प्रधान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

