महेन्द सिंह/पाण्डुका। गरियाबंद पुलिस हेड क्वार्टर में कार्यरत पांडुका के समीप ग्राम साकरा निवासी सहायक पुलिस निरीक्षक कुमार सिंह ध्रुव उम्र 54 वर्ष की मृत्यु हृदयाघात से दिनांक 25 अप्रैल को गरियाबंद के सरकारी निवास में सुबह 9:30 बजे हो गया जिन का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम साकरा में अपराहन 4:00 बजे गमगीन माहौल में किया गया उनके परिवार में धर्मपत्नी श्रीमती दीना ध्रुव और तीन बेटे के अलावा भरा-पूरा में परिवार है उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक अमितेश शुक्ला, श्रीमती लक्ष्मी साहूजिला पंचायत सदस्य, वैभव मिश्रा जनपद उपाध्यक्ष छूरा क्षेत्र, सुश्री बुंदा साहू जनपद सदस्य अतरमरा रजन कटा क्षेत्र, संतोष ध्रुव सरपंच साकरा, धीरज ध्रुव सरपंच गाड़ाघाट, भोजराज ध्रुव पूर्व सरपंच तौरंगा, रामाधीन ध्रुव सरपंच अतरमरा सहित अंचल के समस्त गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी।

