क्राइम वॉच

बीजापुर में सुरक्षबलो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 लाख का इनामी नक्सली ढेर

समैया पागे/ बीजापुर। बीजापुर में सुरक्षबलो और नक्सली के बीच हुए मुठभेड़ के 8 दिन बाद एक और मुठभेड़ की जानकारी मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि कटेकल्याण के जंगलों में नक्सली मूवमेंट है। जिसके बाद DRG के जवानों को सर्चिंग के लिए भेजा गया।

आपको बता दें, DRG को जंगल के भीतर जानकारी मिली कि कटेकल्याण एरिया कमेटी के माओवादी गादम और जंगमपाल इलाके में हैं। जैसे ही ये लोग गादम के भीतरी हिस्से में पहुंचे। जंगल में छिपे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों ने तुरंत पोजिशन लेकर हमला बोला। इसी दौरान वहाँ मौजूद कुख्यात नक्सली वट्‌टी हूंगा को मार गिराया गया। वहीं घटनास्थल से बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य, रोजमर्रा की जरूरत का सामान, एक 8 MM पिस्तौल, देसी कट्‌टा, 2 किलो IED बम जब्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *