BREAKING CG NEWS

जैतू साव मठ में मनाया गया आंवला नवमी का पर्व

Share this

The Amla Navami festival celebrated at Jaitu Saw Math

रायपुर: कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी को मनाए जाने वाले आंवला नवमी का पर्व जैतू साव मठ में बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने आंवला वृक्ष के नीचे विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। आंवाला नवमी के महत्व को प्रतिपादित करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि- “*आंवला नवमी के दिन आंवला वृक्ष के नीचे भगवान श्री हरि की पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद प्राप्त करने का अत्यंत महत्व है। इस दिन किया गया दान, पुण्य, पूजा-अर्चना सभी अक्षय होता है। हमें अपने पूर्वजों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए सनातन धर्म का परिपालन करना चाहिए* वरिष्ठ नागरिक अजय तिवारी ने कहा कि -हम लोग अपने बाल्यावस्था से ही आंवला नवमी का त्यौहार मनाते हुए आ रहे हैं वर्तमान में इसका स्वरूप पहले से परिवर्तित हुआ है किंतु परिपाटी वही है।

 

इस पावन अवसर पर नगर की माताएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। माताओं ने आंवला वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि आंवला नवमी का त्यौहार कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी को मनाया जाता है।

 

कार्यक्रम में रमेश यदु, देवाशीष मुखर्जी, नरेशचंद्र अग्रवाल, संदीप उपाध्याय,सुमित तिवारी, दीपक पाठक, निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक श्रद्धालुजन एवं मठ के भक्तगण उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *