रायपुर। खरोरा के ग्राम खोरसी में एक महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से त्रस्त आ कर फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार ग्राम खोसरि निवासी नीरज वर्मा को अपनी पत्नी चरित्र पर संदेह था, इसके चलते वह उसे आए दिन प्रताड़ित करता था। प्रताड़ना से त्रस्त होकर पत्नी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग क्र 86/2020 पर अपराध सदर कायम किया गया है। आरोपी पति के खिलाफ भादवि 306 के तहत अपराध दर्ज कर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
छत्तीसगढ़: महिला ने फांसी लगा कर की खुदकुशी…प्रताड़ित करने के आरोप में पति गिरफ्तार
