VIRENDRA KUMAR SAHU
खरोरा :-छत्तीसगढी राजभाषा मे पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके छात्रो ने रोजगार और छत्तीसगढी बोली मे स्कूलो मे पढाई कराये जाने की मांग को लेकर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरिश देवांगन से मिल मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा छत्तीसगढी राजभाषा की महत्व को समझ उस समय के भाजपा के रमण सिह की सरकार ने 2013शिक्षा के साथ जोड़कर उच्च शिक्षण संस्थानो मे छत्तीसगढी बोली पढाई करायी गयी ,लेकिन आज 8 साल बीत जाने के बाद छत्तीसगढी राजभाषा मे एमए तक की पढाई कर चुके छात्र छात्राओ को इस विषय की पढ़ाई के बाद रोजगार के अवसर नही मिल पाने से ठगे महसूस कर रहे है वही इन छात्रो को निराश तब लगी जब भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ तीज-त्यौहार व्यजन सहित छत्तीसगढी बोली सहित परिधानो को महत्त्व देने के वाबजूद भूपेश बघेल के सरकार ने इन्हे रोजगार उपलब्ध नही कराने के चलते छत्तीसगढी मे पढाई कर चुके इन छात्राओ के हाथो मे हताशा और निराशा हाथ लगी ।इसी लेकर इन छात्रो ने गिरिश देवांगन के निवास मे मिल अपनी व्यथा सुनाते अपनी बात रखी और जल्द ही छत्तीसगढी भाषा की पढाई निजी व शासकीय शालाओ कराये जाने की मांग रखी ।

