कुँरा-ईदगाह-कब्रस्तान में ज़ामा मस्जिदे-कुँरा के पेश ईमाम हाफिज-बरकत अली ने ईद की नमाज अदा कराई…देश-प्रदेश में अमनो-चैन की दुवाए मांगी गई।
नगर पंचायत कुँरा के मुस्लिम समाज के अध्यक्ष फ़ज़ल मोहम्मद ने ईद पर मुस्लिम-समुदाय के लोगो से गले मिलकर ईद की दी शुभकामनाएं..बच्चो से भी मिले।
नगर पंचायत कुँरा में-रमजान महीने के 30-वे रोजे के दिन शाम होते-होते ईद का चांद नजर आने के बाद से ही मुस्लिम-धर्मावलंबियों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश करने लगे..भीषण-गर्मी मे- 42-से ही 44-डिग्री तापमान में सुबह से लेकर शाम तक बिना खाए-पिए रमजान-महीने के पूरे 30-रोजे रखने अपने खुदा की इबादत में पूरे महीने गुजारने वाले रोजदारों-इबादत-गुजार मुस्लिम-समुदाय के बच्चो-बड़ो बुजुर्गों को खुदा के तरफ से उपहार-इनाम के रूप में ईद की खुशियां मनाने का मौका मिला पिछले 02-वर्षों से संक्रमण-कॉल-कोविड-गाइड लाइन के बीतने में बाद मुस्लिम-समुदाय की ईद की खुशियां और बढ़ गई..ईद की खुशियां मनाने व तैयारी के लिए लोग अपने परिजनों के साथ घरों से बाहर निकलकर बाजारों में खरीददारी के लिए निकल पड़े..समाज के ही कुछ मुस्लिम-संगठनो ने बीते साल की तरह इस साल भी समाज के गरीब-तबको के जरूरतमंद लोगो को राशन-कपड़े व अन्य जरूरत के समान बांटकर उन्हें भी ईद की खुशियां मनाने का अवसर प्रदान किया।
कुँरा से लेकर ग्रामीण-इलाकों धरसींवा चरोदा में सुबह 08-बजे से लेकर 9:00-बजे तक ईदगाहो में ईद की नमाज अदा की गई:—–
कुँरा जामा मस्जिदके पेश इमाम हाफिज बरकत अली के द्वारा कुँरा के ईदगाह में बड़े ही खुशनुमा माहौल में मंगलवार सुबह 9:00 बजे ईद की नमाज अदा कराई गई..जिसमें की कुँरा -नगर के मुस्लिम-जमात के लोगों सहित आसपास के ग्रामीण-इलाकों के मुस्लिम-समुदाय के लोग भी ईद की नमाज अदा करने कुँरा-ईदगाह में शामिल हुए..ईद की नमाज के बाद दुआओं का दौर चला.जामा मस्जिद कुँरा के पेश इमाम ने कोरोना जैसी महामारी से हिंदुस्तान सहित पूरी दुनिया के लोगो के बचाव व कोरोना के खात्मे के लिए दुवाय मांगी गई..इसके अलावा पूरे हिंदुस्तान सहित पूरी दुनिया मे अमन-चैन व शांति-भाईचारा बने रहने की दुआ मांगी गई।
संक्रमण-कॉल के 02-सालो बाद बच्चों को ईद की खुशियां मनाने का मौका मिला…बच्चों में ईद को लेकर दिखा उत्साह:-—-
मुस्लिम समाज कुँरा के अध्यक्ष फ़ज़ल मोहम्मद ने बताया कि
ईद की नमाज के बाद मुस्लिम-समुदाय के लोगो ने गले मिलकर एक दुसरो को ईद की मुबारकबाद पेश की अपने खानदान के रिश्तेदार-सगे-संबंधीयो की कब्र पर जाकर उनकी मगफिरत के लिए फातिहा खानी-दुवाय मगफिरत की गई..इस बार के ईद में मुस्लिम समुदाय के बच्चो-बच्चियो का उत्साह देखने लायक था..बच्चो को भी पूरे 02-साल बाद ईद की खुशियां मनाने का मौका मिला था..जिसे वो इस बार हाथ से जाने नही देना चाहते थे..घर के बड़े-बुजुर्गों ने अपने से छोटो को ईद के दिन ईदी देने की परंपरा को बनाए रखते हुए ईद की खुशियां बांटी।*
ईद के त्योहार के साथ आज अक्षय-तृतीया-परशुराम जयंती भी मनाई जा रही है:—
मुस्लिम-धर्मालंबियों के ईद के त्योहारों के साथ हिंदू-धर्मालंबियों के मनाए जाने वाले त्योहार अक्षय-तृतीया और परशुराम जयंती भी आज मनाई जा रही है..त्योहारों का देश कहे जाने वाले हिंदुस्तान में गंगा जमुना-तहजीब आज भी बनी हुई है..त्योहारों पर एक दूसरों को शुभकामनाएं देने की परंपरा आज भी जारी है..आज सुबह से ही दोनों-समुदाय के लोगों के द्वारा सोशल-मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दूसरे के त्योहारों की बधाई देते हुए दिखाई दिए शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों में एक-दूसरे से गले मिलकर भी लोग त्योहारों की बधाई देते दिखाई दिए*आज के इस कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के अध्यक्ष फ़ज़ल मोहम्मद, उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान खान,सचिव आरिफ खान,हाजी मुनव्वर खान,नजीब अशरफ़,हुसैनी सेना के अध्यक्ष जुनैद खान,हाफिज उल्ला खान,मिर्ज़ा मुनीर अहमद,रकीब मोहम्मद,अर्श लान मोहम्मद,अब्दुल कादिर,सत्तार खान,सलमान रेड्डी,सैफ खान,शोएब उल्ला खान,अल्तमस, फैजान,इदरीश,रहबर आदि मुस्लिम समाज के लोगों ने बधाई दी*
फोटो संलग्न