देश दुनिया वॉच

हाथरस मामला: आक्रोश, अंसेवदनशीलता और आश्वासन… पीडि़त परिवार की आवाज को दबा नहीं दबा सकती!

Share this
  • देशभर में लोगों में आक्रोश, भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद को पीडि़त परिवार से नहीं दिया मिलने, सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में 20 वर्षीय लड़की के साथ कथित गैंगरेप के मामले में देशभर में लोगों में आक्रोश है. घटना के विरोध में पिछले कुछ दिनों में कई जगहों पर प्रदर्शन भी किए गए. विपक्षी पार्टियां भी लगातार सरकार को घेरने और स्थानीय प्रशासन की अंसेवदनशीलता पर सवाल उठा रही हैं. इस बीच, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश दे दिए हैं. इस मामले में एसआईटी की टीम भी जांच कर रही है. एसआईटी टीम रविवार को पीडि़त परिवार के घर पहुंची. भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद भी पीडि़त परिवार से मिलने हाथरस जा रहे हैं. उन्हें रास्ते में रोक लिया गया है. इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को हाथरस पहुंचकर पीडि़ता के परिवार से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत पीडि़त परिवार की आवाज को दबा नहीं सकती है. हाथरस मामले में सख्त कदम उठाते हुए एसपी व चार अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *