महेंद्र सिंह ठाकुर
नवापारा राजिम पांडुका। ग्राम सरकड़ा निवासी सीनियर सिटीजन कांग्रेस के वरिष्ठ दिग्गज नेता ताम्रध्वज शर्मा जो कि लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित होकर इलाज करवा रहे थे उनका निधन इलाज के दौरान गतिमान सुपर स्पेशलिटी अस्पताल नवापारा राजिम में दिनांक 7 अप्रैल 2022 को दोपहर लगभग 1:00 बजे हो गया खबर पाते ही अंचल में शोक की लहर दौड़ गई। ताम्रध्वज शर्मा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश एवं प्रमुखलोकायुक्त छत्तीसगढ़ शासन टीपी शर्मा, रायपुर के जाने-माने लायर जुगल किशोर शर्मा, क्रांति शर्मा, हरीश चंद्र शर्मा, रिटायर्ड कृषि अधिकारी भरथरी शर्मा, न्याय विभाग में कार्यरत संतु शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा के भ्राता , उच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता राजा शर्मा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर कान्हा शर्मा, कृष्णा शर्मा अधिवक्ता रायपुर, शुभ्रा शर्मा आईटी एक्सपर्ट पुणे के ताऊ जी , डॉक्टर अभिषेक के नानाजी थे। जैसे ही ताम्रध्वज शर्मा के निधन की खबर मिली वैसे ही श्रद्धांजलि देने का तांता लग गया सर्वप्रथम अमितेश शुक्ला छत्तीसगढ़ शासन के प्रथम पूर्व दिग्गज पंचायत मंत्री वर्तमान विधायक राजिम,, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कद्दावरमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक सतनारायण शर्मा,लक्ष्मी साहू छत्तीसगढ़ कांग्रेश पिछड़ा वर्ग महिला प्रदेश प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायतसदस्य , गरियाबंद, शशि सिंह गौर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं छत्तीसगढ़ शासन किसान आयोग की वरिष्ठ सदस्य, सूरज मिश्रा पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष , राजीव दीवान पूर्व जिला पंचायत सदस्य ,गौरव मिश्रा जनपद उपाध्यक्ष छूरा,, शैलेंद्र साहू वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष छूरा ,गजेंद्र साहू जिला पदाधिकारी कांग्रेस कमेटी गरियाबंद, महेंद्र साहू- साहू समाज अध्यक्ष पांडुका परिक्षेत्र, सुश्री बुंदा साहू जनपद सदस्य, रजनी चौरे जनपद सदस्य एवं
अंचल के सैकड़ों लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
फोटो ताम्रध्वज शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता