मिलीभगत के साथ कार्य सम्पन्न होने की आशंका
इमरान / दल्लीराजहरा- नगर के वार्ड क्रमांक 24 बस स्टैंड में स्थित कामेश्वर ठाकुर द्वारा स्थानीय नगर पालिका अधिकारी और एसडीएम के आदेशों की अवहेलना कर दबंगई के साथ अपनी गुमटी को तैयार कर लिया गया। ज्ञात हो कि नगर पालिका, तहसीलदार और एसडीएम द्वारा कामेश्वर ठाकुर की गुमटी निर्माण कार्य को बन्द करने का आदेश दिया गया था। कामेश्वर ठाकुर द्वारा अपनी पहचान दिखाकर की गई दबंगई के आगे नगर पालिका राजस्व विभाग नसमस्तक दिखी। नगर पालिका अधिकारियों की नज़रंदाजी देख ऐसा प्रतीत होता आया कि रुपयों के आगे राजस्व नियमो की धज्जियां उड़ाई गयी। प्रकरण की सुनवाई पूरी नही हुई थी। लगातार जांच कमेटी बन रही थी। विभागों की कार्य गति को धीमा देख छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के सदस्यों द्वारा विरोध दर्ज किया गया। परन्तु किसी प्रकार की विभागीय कार्यवाही नही की गई और अंततः कामेश्वर ठाकुर की गुमटी बनकर तैयार हो गयी और नगर के राजस्व विभाग शांत रही।
गुमटी के ऊपर है प्राणघातक बिजली तार
कामेश्वर ठाकुर द्वारा निर्माण किये गए गुमटी के ऊपर सीएसपीडीसीएल के प्राणघातक बिजली तार गए हुए है। उसे नज़रंदाज़ करते हुए भी कामेश्वर ठाकुर द्वारा जमीन स्तर से एक मंजिल ऊपर गुमटी तैयार की गई। नगर पालिका के साथ साथ बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी नजरअंदाज बरकरार रखा। बिजली तारो से यदि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो आसपास क्षेत्र को पूरा तहस नहस कर सकती है। जिससे बड़ी जनहानि होने की बड़ी संभावना है।

