प्रांतीय वॉच

बलरामपुर जिले के तिहत्तर 73 आरक्षकगण को प्रधान आरक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत

Share this

आफताब आलम /बलरामपुर/ बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन प्रशांत कतलम के द्वारा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के 73 तिहत्तर आरक्षकगण जो प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं उनमें से 19 आरक्षक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के सभागार में उनके बाजू में बैच लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया एवं शेष 54 आरक्षकगण को कैंप सबाग, थाना सामरीपाठ में उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन डी0के0 सिंह एवं थाना प्रभारी सामरी रूपेश कुंतल एक्का के द्वारा उनके बाजू पर बैच लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत हुए सभी प्रधान आरक्षक को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा नव पदोन्नत प्रधान आरक्षक को बताया गया कि प्रधान आरक्षक पुलिस विभाग का अति महत्वपूर्ण पद होता है, अब आपको नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। नव पदोन्नत प्रधान आरक्षक द्वारा पदोन्नति मिलने से बहुत खुश हुए।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक सनत ठाकुर, निरीक्षक रमाकांत साहू प्रभारी साइबर सेल एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *